{"_id":"5a17ca914f1c1b71548bf03c","slug":"pcs-officers-to-be-promoted-as-ias-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 21 पीसीएस अफसरों की आईएएस पर पदोन्नति, इनके नामों पर हुआ विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 21 पीसीएस अफसरों की आईएएस पर पदोन्नति, इनके नामों पर हुआ विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के 21 पीसीएस अफसर जल्द ही आईएएस बन जाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग की विभागीय पदोन्नति समिति ने इनके प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। इनमें इनमें तीन अधिकारियों को प्रोविजनल पदोन्नति दी गई है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वर्ष 2016 की रिक्तियों के सापेक्ष पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए 1986 से 1997 बैच के 65 पीसीएस अधिकारियों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग भेजा गया था।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई डीपीसी में 21 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी गई। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बताया कि 21 पीसीएस अधिकारियों में से तीन की प्रोेविजनल पदोन्नति की संस्तुति हो गई है। इन अधिकारियों के खिलाफ कोई न कोई जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इनकी पदोन्नति का आदेश होगा।
सूत्रों का कहना है कि पीसीएस के 1986 बैच के दो, 1994 बैच से आठ और 1996 बैच से 11 अधिकारियों की पदोन्नति की संस्तुति हुई है। इनमें तीनों ही बैच से एक-एक अधिकारी को प्रोविजनल पदोन्नति मिली है। बताया जाता है कि 1996 बैच की पीसीएस रेनू तिवारी तक के पैनल को मंजूरी मिली है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से नामों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
इन नामों पर हुआ विचार
- 1986 बैच : जेबी सिंह-प्रथम व आभा गुप्ता। 1994 बैच : प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव, उदयी राम, सुरेंद्र राम, सूर्यमणि लाल चंद, ओपी आर्य, कृष्ण कुमार, भीष्मलाल, सुधा वर्मा। 1996 बैच : कृष्ण कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश राय, उदयभानु त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह यादव, केदारनाथ सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, शिव प्रसाद-प्रथम, रेनू तिवारी, शेषमणि पांडेय, राकेश कुमार मिश्र-द्वितीय, राकेश कुमार-प्रथम, अवनीश कुमार शर्मा, ममता यादव, राम नारायण सिंह यादव, राम नेवास, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्यागी, मनोज कुमार, राधेश्याम व शेषनाथ। इसके अलावा 1997 बैच के भी अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल थे।