{"_id":"5ac682f94f1c1bd9618b5d2b","slug":"pcs-officers-meet-yogi-adityanath-for-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से मिलकर पीसीएस अफसरों ने मांगा प्रमोशन, गनर और एसी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से मिलकर पीसीएस अफसरों ने मांगा प्रमोशन, गनर और एसी गाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी को मांगपत्र सौंपते पीसीएस अफसर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति की मांग की है। विशेष परिस्थितियों में अनुरोध पर तबादला सहित लंबित समस्याओं के तेजी से समाधान कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष व विशेष सचिव नगर विकास उमेश प्रताप सिंह तथा महासचिव व मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी पवन गंगवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को एनेक्सी में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि संवर्ग की समस्याओं से जुड़े कई प्रत्यावेदन शासन स्तर पर लंबित हैं। पूर्व में दिए गए आश्वासन पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। एसोसिएशन ने ड्यूटी अवधि में कार्यरत किसी अधिकारी के खिलाफ नियुक्ति प्राधिकारी की अनुमति के बिना एफआईआर न दर्ज किए जाने, संवेदनशील पदों पर कार्यरत अधिकारियों को गनर देने और तहसील स्तर पर एक अतिरिक्त वाहन तथा एसडीएम, एडीएम व नगर मजिस्ट्रेट को एसी वाहन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र सिंह व अनिल कुमार मिश्रा तथा संयुक्त सचिव समीर वर्मा भी शामिल रहे।