फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pcs association demanded judicial inquiry for sdm harishchandra

निलंबित एडीएम के समर्थन में उतरा पीसीएस एसोसिएशन, न्यायिक जांच की मांग

Fri, 24 Aug 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
pcs association demanded judicial inquiry for sdm harishchandra
Demo Pic

यूपी पीसीएस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी व मुजफ्फरनगर के निलंबित एडीएम हरिश्चंद्र तथा रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान से जुड़े विवाद की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की है। संघ ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम व एसएसपी पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह व महासचिव पवन गंगवार ने शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय को एक ज्ञापन भेजा। इसकी प्रति प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव गृह को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने इस पत्र में पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए एडीएम के परिवार के विरुद्ध धारा-307 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किए जाने की निंदा की है। एसोसिएशन ने कहा है कि संपूर्ण घटनाक्रम का फुटेज मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिश्चंद्र, उनकी पत्नी व बच्चों के द्वारा ऐसा कोई भी कार्य नहीं दिखाई दिया, जिसे हत्या का प्रयास माना जाए। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बृजेश नारायण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निष्पक्षता के साथ काम न कर किसी के दबाव में धारा-307 (हत्या के प्रयास) जैसी त्रुटिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है। इस पक्षपात पूर्ण कार्यवाही से प्रदेश भर के अफसरों में दु:ख व कुंठा का माहौल है।

एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से संपूर्ण घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने की मांग की है ताकि रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान व हरिश्चंद्र के परिवार के साथ हुए विवाद में सत्य के साथ न्याय हो सके।


एसोसिएशन के महासचिव गंगवार ने बताया कि प्रकरण में जिस तरह एकपक्षीय कार्यवाही की जा रही है, उसमें अपना पक्ष रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed