{"_id":"686cca2562a83e7a48023f5b","slug":"pcs-arvind-kumar-singh-suspended-appointment-department-took-action-read-what-was-reason-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीसीएस अरविंद कुमार सिंह किए गए सस्पेंड, नियुक्ति विभाग ने की कार्रवाई; पढ़ें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीसीएस अरविंद कुमार सिंह किए गए सस्पेंड, नियुक्ति विभाग ने की कार्रवाई; पढ़ें क्या रही वजह
Tue, 08 Jul 2025 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:29 PM IST
सार
पीसीएस अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। नियुक्ति विभाग ने यह कार्रवाई की। आगे पढ़ें और जानें क्या रही वजह...?
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उनका तबादला 30 मई को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बिजनौर से इसी पद पर देवरिया किया गया था। उन्होंने देवरिया में ज्वाइन नहीं किया, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिजनौर के डीएम ने अरविंद कुमार सिंह को 3 जून को कार्यमुक्त भी कर दिया, पर इसके बावजूद उन्होंने नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया। इसे वार्षिक स्थानांतरण नीति 2025-26 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि अरविंद कुमार सिंह को बिजनौर में तीन साल पूरे हो गए थे। इसलिए उनका वहां से ट्रांसफर किया गया था। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश के बावजूद अरविंद कुमार सिंह ने ऐसा नहीं किया। नियुक्ति विभाग को बिजनौर के आसपास ही तैनात किए जाने के लिए एक अर्जी जरूर भेज दी। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। नियुक्ति विभाग ने इस मामले में आगे की जांच के लिए लखनऊ की कमिश्नर को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन