{"_id":"6b089933d91ab1972c0195eb","slug":"payment-made-meter-installed-yet-no-connection-provided-even-after-six-months-lucknow-news-c-13-lko1096-2026267-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धनराशि जमा की, मीटर लगा, छह महीने बाद भी नहीं दिया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धनराशि जमा की, मीटर लगा, छह महीने बाद भी नहीं दिया कनेक्शन
विज्ञापन
घर में लगाया गया मीटर।
लखनऊ। 'छह महीने पहले छह हजार रुपये जमा किए, कंपनी के कर्मचारियों ने मीटर भी लगा दिया, लेकिन आज तक गैस चालू नहीं हुई। शिकायत करते-करते थक गए, कोई सुनवाई नहीं हो रही।'' गोमतीनगर विस्तार के सर्वोदय अपार्टमेंट निवासी आशीष द्विवेदी की यह परेशानी अकेले उनकी नहीं है।
खेल निदेशालय से सेवानिवृत्त राजाजीपुरम के केके उपाध्याय भी छह महीने से पीएनजी कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि विकासनगर के शशांक उपाध्याय ने आठ महीने पहले छह हजार रुपये जमा किए, लेकिन उनके घर भी गैस नहीं पहुंची। एक तरफ ग्रीन गैस लिमिटेड एलपीजी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील कर रही है, वहीं कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को धनराशि जमा करने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है।
गोमतीनगर विस्तार निवासी रंजना वर्मा ने बताया कि उन्होंने सितंबर में ऑनलाइन आवेदन किया था। संपर्क करने पर उन्हें अप्रूवल नहीं आने की बात कहकर इंतजार करने के लिए कहा गया। रेजिडेंसी निवासी नीतू यादव ने बताया कि धनराशि जमा करने के दो महीने बाद भी कनेक्शन का काम अधूरा है।
विज्ञापन
आईआईएम रोड स्थित यादव चौराहा निवासी नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन नहीं मिलने से उन्हें महंगे दाम पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। हाल ही में 1700 रुपये में सिलिंडर लेना पड़ा। विकासनगर निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय भी कनेक्शन मिलने में देरी की शिकायत की है। कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन से शैशव वीर मंदिर के बीच स्थित कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पीएनजी की सुविधा नहीं है। कई बार मांग उठाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
राजधानी के 30 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस, 90 दिन बाद बंद हो सकती है एलपीजी
लखनऊ। राजधानी के 30 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं को जल्द ही सिलिंडर मिलने बंद हो सकते हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जिन उपभोक्ताओं को नोटिस मिला है, उन्हें 90 दिन के अंदर पीएनजी के लिए आवेदन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनकी एलपीजी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। हालांकि, पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करते ही एलपीजी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और पीएनजी कनेक्टिविटी मिलने तक जारी रहेगी।
ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि राजधानी में अब तक करीब एक लाख पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हाल ही में करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को 90 दिन के भीतर mypng.gov.in पोर्टल पर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि शहर की पांच आवासीय सोसाइटियों को एलपीजी मुक्त घोषित करने के लिए पत्र भेजे गए हैं। इनमें अलकनंदा अपार्टमेंट, अवध अपार्टमेंट सहकारी आवास, सीएसआई टावर, सौभाग्य अपार्टमेंट और हलवासिया अमरपाली ग्रींस शामिल हैं।
समस्या समाधान नंबर
कंपनी के डीजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन संबंधी दिक्कत के लिए उपभोक्ता 6390905003 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।