फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pay electricity bill and house tax with old currency.

यूपी: रात 12 बजे तक 1000-500 के नोट से जमा करें बिजली बिल व गृहकर

Fri, 11 Nov 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Nov 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
pay electricity bill and house tax with old currency.
demo pic

यूपी सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने व्यवस्‍था दी है कि लोग शुक्रवार रात 12 बजे तक 500 व 1000 रुपये के नोट से बिजली बिल और हाउस व वाटर टैक्स जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने की शर्त यह रहेगी कि बड़े नोट देने पर बकाया रकम वापस नहीं की जाएगी। यह रकम एडवांस के रूप में जमा हो जाएगी। बिल का पेमेंट राउंड फीगर में होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को आधी रात तक 500 और 1000 के पुराने नोट से बिजली के बिल का पेमेंट किया जा सकेगा। इसके साथ ही जलकर, गृहकर समेत राज्य में सभी विभागों में होने वाली टैक्स वसूली में भी शुक्रवार रात 12 बजे तक 500 व 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दे दिए हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में भी वाहन मालिक शुक्रवार को इन नोटों से बकाया टैक्स का पेमेंट कर सकेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट पर रोक के बाद बिजली बिल, गृहकर, जलकर व अन्य टैक्स जमा कराने में आम जनता को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है।

आधी रात तक खुले रहेंगे दफ्तर

pay electricity bill and house tax with old currency.
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजली बिल जमा करने के लिए शुक्रवार को आधी रात तक दफ्तर खुले रहेंगे। जहां ऑनलाइन बिलिंग सेंटर नहीं हैं, वहां स्थित कार्यालयों में मैनुअल पेमेंट स्वीकार किए जाएंगे। बस शर्त यह है यह बड़े नोट देने पर बकाया रकम वापस नहीं की जाएगी। यह रकम एडवांस के रूप में जमा हो जाएगी और अगला बिल पेमेंट करने पर उसमें से स्वत: ही कट जाएगी।

बिल पेमेंट का यह सिलसिला बृहस्पतिवार शाम से ही शुरू हो गया। पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वित्त) सुधांशु द्विवेदी ने इस आशय का सर्कुलर  पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, केस्को के प्रबंध निदेशकों को भेजकर तत्काल बिल पेमेंट कराने का आदेश दिया।

इसमें कहा गया कि 11 नवंबर की रात 12 बजे तक ही 1000 एवं 500 नोट से बिजली बिल का पेमेंट स्वीकार होगा। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने बताया कि बिल पेमेंट कराने के निर्देश देते ही लखनऊ, कानपुर सहित सभी जगहों पर अपराह्न तीन बजे के बाद से ही बिल पेमेंट का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रबंध निदेशक के मुताबिक 1000 एवं 500 नोट से बिल का पेमेंट राउंड फीगर में ही होगा। यानी यदि 2650 रुपये का बिल है तो उपभोक्ता 2500 या 3000 रुपये जो उसे सुविधाजनक लगे जमा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed