फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pay 2 rs more for auto fair

सस्ती सीएनजी पर महंगा सफर

Thu, 20 Feb 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
pay 2 rs more for auto fair

राजधानी में 10 फरवरी को सीएनजी 18 रुपये किलो सस्ती हो गई लेकिन, फिर भी परिवहन विभाग ने ऑटो का सफर महंगा कर दिया है।

विज्ञापन


ऑटो महासंघ ने सीएनजी सस्ती होने पर किराया घटाने का एलान किया था। अब जनता को 6 किमी से अधिक सफर करने पर पहले से कम से एक रुपये और अधिकतम दो रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

ड्राइवरों को नये किराये की सूची ऑटो पर चस्पा करनी होगी। वहीं तीन से अधिक सवारी बैठाने पर 1000 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) जयशंकर तिवारी ने बताया कि परीक्षण करने के बाद बुधवार शाम को चार बजे ऑटो के नए किराये की सूची जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जल्दी ही टैंपो की किराया सूची जारी कर देंगे। उन्होंने बताया कि नये किराये पर छह किमी. तक का सफर करने पर कोई अधिक धनराशि देनी नहीं होगी।
विज्ञापन


यानी ऑटो वाले सवारियों से अगस्त 2013 का ही किराया लेंगे। लेकिन इससे अधिक सफर करने पर अब एक रुपये अधिक देना होगा।

उन्होंने कहा जो सवारी टर्मिनल से टर्मिनल (चारबाग से मुंशी पुलिया) तक सफर करेगी तो उसे दो रुपये और जो बीच में बैठकर बीच में उतरेंगी तो उनको 6 किमी से अधिक जाने पर एक रुपये अधिकतम किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ ने बताया कि चारबाग में शिविर लगाकर गुरुवार से किराया सूची का वितरण होगा और ऑटो पर चस्पा कराई जाएगी।

यह किराया ऑटो में तीन सवारी के आधार पर तय किया गया है। तीन से अधिक सवारी ओवर लोडिंग मानी जाएगी इसके लिए 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed