फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients will now get more pure blood at the Cancer Institute

Lucknow News: कैंसर संस्थान में मरीजों को मिलेगा अब और शुद्ध रक्त

Thu, 16 Apr 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Patients will now get more pure blood at the Cancer Institute
कैंसर संस्थान।
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में मरीजों को अब पहले के मुकाबले और ज्यादा सुरक्षित खून मिल सकेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बुधवार को इसके लिए इम्यूनोहिमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में एक एक्सरे इरेडिएटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि इस उन्नत उपकरण के उपयोग से रक्त चढ़ाना ज्यादा सुरक्षित होगा। इम्यूनोहिमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की प्रमुख डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि एक्सरे इरेडिएटर संक्रामक रोगों के सूक्ष्म अवशिष्ट जोखिम को भी समाप्त करने में सहायक है। यह जोखिम गहन प्रारंभिक जांच के बाद भी रक्त की किसी यूनिट में बना रह सकता है। एक्सरे इरेडिएटर ट्रांसफ्यूजन-एसोसिएटेड ग्राफ्ट-वर्सेस-होस्ट डिजीज (टीए-जीवीएचडी) जैसे जानलेवा दुष्प्रभावों के विरुद्ध सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, संकाय के डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, वित्त अधिकारी रजनीकांत वर्मा और कार्यकारी रजिस्ट्रार डॉ. आयुष लोहिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed