फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients will now be recruited at Mati and Banthra centers of KGMU

Lucknow News: केजीएमयू के माती और बंथरा केंद्र पर अब भर्ती भी होंगे मरीज

Thu, 30 Oct 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Patients will now be recruited at Mati and Banthra centers of KGMU
बंथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के माती और बंथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के साथ अब मरीजों को भर्ती करने की सुविधा भी शुरू होगी। इसके लिए फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 1.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानक अनुसार चिकित्सा संस्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी संचालन करना होता है। इसका मकसद मेडिकल के विद्यार्थियों को समुदाय के बीच ले जाकर प्रशिक्षित करना है। इस समय केजीएमयू के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर के साथ कानपुर रोड स्थित माती व बंथरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं।
विज्ञापन


बंथरा और माती केंद्र पर फिलहाल प्रशिक्षण का काम ज्यादा है। सप्ताह में दो-तीन दिन यहां दांत और अन्य सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए परामर्श दिया जाता है। अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत यहां 30 बेडों पर मरीज भर्ती करने की सुविधा शुरू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के इस प्रस्ताव पर केजीएमयू प्रशासन ने मुहर लगा दी है। बीते दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक में भी इसे मंजूरी दे दी गई। ऐसा होने पर मरीजों को भर्ती होने के लिए केजीएमयू नहीं आना होगा। उधर, केजीएमयू में भी आने वाली भीड़ पर कुछ नियंत्रण लगेगा।



गंभीर मरीजों को शिफ्ट किया जाता है केजीएमयू

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि इन प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को इलाज दिया जाता है। गंभीर मरीजों को केजीएमयू के मुख्य परिसर भेजकर इलाज मुहैया कराया जाता है।


सप्ताह में तीन दिन आते हैं दांत के डॉक्टर

बंथरा केंद्र पर मौजूद डॉ. ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दांत के डॉक्टर रहते हैं। इसके अलावा सदी-जुकाम और बुखार के मरीजों को दवाएं दी जाती हैं। फिलहाल केंद्र पर भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। परिसर में काफी घास उगी है। इससे पता चलता है कि केंद्र का रखरखाव भी बेहतर तरीके से नहीं रखा जा रहा है। यही स्थिति माती केंद्र की भी है। यहां दांत के साथ ही अन्य सामान्य बीमारियों की दवाएं दी जाती हैं। भर्ती की व्यवस्था शुरू होने पर इलाज का दायरा बढ़ेगा।

बंथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

बंथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

बंथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

बंथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed