{"_id":"69504c96270ec47f4d0417d7","slug":"patients-wife-and-sons-beat-up-four-guards-two-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1534337-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरीज की पत्नी और बेटों ने चार गार्डों को पीटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरीज की पत्नी और बेटों ने चार गार्डों को पीटा, दो गिरफ्तार
Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई स्थित अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज के परिजनों की डॉक्टर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख उन्हें समझाने पहुंचे गार्डों को परिजन पीटने लगे। इसमें चार गार्ड घायल हो गए। आरोप है कि अस्पताल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। संस्थान की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज मरीज के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह के मुताबिक अपेक्स ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो सर्जरी विभाग में विजय बहादुर सिंह भर्ती हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे डॉ. पवन राउंड पर निकले थे, तभी किसी बात को लेकर मरीज की पत्नी रेखा सिंह और उनके बेटे अभिषेक व आशीष भिड़ गए। डाॅक्टर के बचाव में आए सिक्योरिटी गार्डों को महिला और उनके दोनों बेटे पीटने लगे। इसमें गार्ड अरुण सिंह, अखिलेश यादव, सुनील दुबे व उमेश यादव घायल हो गए। संस्थान के सहायक सुरक्षा अधिकारी धनंजय पांडेय ने तहरीर देकर आरोपी महिला और उनके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक व आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।