फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients passing the cold night by bringing blankets from home

Lucknow News: घर से कंबल लाकर सर्द रात काट रहे मरीज

Fri, 22 Nov 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Patients passing the cold night by bringing blankets from home
जिला अस्पताल के वार्ड में ठंड से बचने के लिए घर से लाए कंबल को ओढ़े भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के बंदोबस्त नाकाफी हैं। अस्पतालों में कहीं खिड़कियों के शीशे टूटे तो कहीं मरीजों को ओढ़ने के लिए कंबल तक नहीं दिए जा रहे हैं। एक साल में रोगियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए 90 लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च कर दिया गया, लेकिन सुविधाएं देने के नाम पर खानापूरी हुई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी बजट को खर्च करने तक सिमटकर रह गए हैं। यहां तक कि ठंड बढ़ने के बाद भी गोदामों से कंबलों को बाहर नहीं निकला गया है। सीएचसी में बनाए गए डेंगू वार्ड में लगी मच्छरदानियां तक गायब हो चुकी हैं। मरीजों को सामान्य तरीके से गंदी चादरों वाले बेडों पर लिटाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचने के लिए घरों से कंबल लाने पड़ रहे हैं। वार्डों को अब तक कंबल मुहैया नहीं कराए गए हैं। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा का कहना कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को मरीजों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछरावां। सीएचसी को फर्स्ट रेफरर यूनिट (एफआरयू) का दर्जा मिला है। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से मरीजों को सुविधाएं देने के लिए लाखों रुपये मिले, लेकिन मनमानी की पोल ठंड शुरू होते ही खुल गई। वार्डों में खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। चादरें गंदी हैं। मरीजों को रात में ओढ़ने के लिए कंबल नहीं मिल रहे हैं। ठंड में मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अधीक्षक भी मरीजों की सुविधाओं को लेकर संजीदा नहीं हैं।

ऊंचाहार : घर से चादर ला रहे मरीज
ऊंचाहार। सीएचसी ऊंचाहार को भी एफआरयू का दर्जा मिला है, लेकिन इस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैं। मरीजों को ओढ़ने के लिए घर से चादरें लानी पड़ रही हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार है। ठंड में मरीजों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बजट को खर्च करने के बाद भी रोगियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।


जिला अस्पताल : मरीजों को नहीं दिए गए कंबल
जिला महिला और पुरुष अस्पताल की दशा बदहाल है। वार्डों में मरीजों को ठंड से बचने के लिए कंबल तक नहीं दिया जा रहा है। मरीजों को अपने घरों से लाकर ठंड में रात गुजारनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के सभी वार्डों में यह हाल देखा जा सकता है। मरीजों के मांगने पर स्टाफ नर्स यह कहकर टरका रही हैं कि डिमांड की गई है, अभी कंबल नहीं मिले हैं।



अस्पताल के वार्डों में कंबलों की व्यवस्था करा दी गई है। स्टाफ नर्सों को भर्ती मरीजों को कंबल मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। वार्डों की खिड़कियों को भी दुरुस्त कराया गया है। सीएचसी-पीएचसी के बारे में व्यवस्थाएं सीएमओ के स्तर से कराई जानी है।
- डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed