{"_id":"697140bddd52ea9f96013b18","slug":"patients-of-kalyan-singh-cancer-institute-will-be-able-to-get-free-checkup-done-at-private-centers-lucknow-news-c-13-lko1070-1569827-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी केंद्रों पर निशुल्क जांच करा सकेंगे कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी केंद्रों पर निशुल्क जांच करा सकेंगे कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के मरीज
विज्ञापन
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के मरीज अब निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर भी निशुल्क जांच करा सकेंगे। इसके लिए संस्थान ने पांच निजी केंद्रों से समझौता किया है। इसके बाद मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत संबद्ध निदान केंद्रों पर उपलब्ध सभी जांच अब आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित दरों पर ही की जाएंगी। ये सेवाएं कैश और कैशलेस दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होंगी। इसका सीधा लाभ कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के सभी रोगियों को मिलेगा। इससे उनके इलाज का बोझ काफी हद तक कम हो सकेगा। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. विजेंद्र कुमार और चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वरुण विजय की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।
इन केंद्रों से समझौता
चरक डायग्नोस्टिक्स एवं चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, शान्या ग्लोबल स्कैनिंग एंड रिसर्च, ग्लोब मेडिकेयर डायग्नोस्टिक्स, सरकार मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर और श्री राम मूर्ति स्मारक फंक्शनल इमेजिंग एंड मेडिकल सेंटर।