{"_id":"68f13e9f224d768fd80fcee4","slug":"patients-details-will-be-recorded-digitally-at-pgi-lucknow-news-c-13-lko1070-1431005-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई में डिजिटली दर्ज होगा मरीजों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई में डिजिटली दर्ज होगा मरीजों का ब्योरा
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में अब गंभीर मरीजों से संबंधित ब्योरा डिजिटली दर्ज होगा। संस्थान में बृहस्पतिवार को ई-चार्टिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इससे मरीजों की निगरानी और देखभाल में आसानी होगी।
विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर संस्थान में एनेस्थीसिया की सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में पहल की गई। एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रभात तिवारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने ई-चार्टिंग सिस्टम शुरू किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एनेस्थीसिया चार्टिंग के डिजिटलीकरण से मरीजों के दस्तावेज संभालना आसान होगा। गंभीर मरीजों की स्थिति के आकलन में जांच और डेटा अहम होते हैं। इसे डिजिटली दर्ज करने से मरीज के संबंध में डॉक्टर को निर्णय लेने में मदद मिलती है। मौके पर डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. सुमित सचान, डॉ. रुद्राशीश हलधर, डॉ. सपना यादव और डॉ. निधि सिंह थे।