{"_id":"5e919b668ebc3e711a36cb9a","slug":"patient-returned-from-balrampur-hospital-gate-died-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर अस्पताल: इमरजेंसी से मरीज को लौटाया, रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर अस्पताल: इमरजेंसी से मरीज को लौटाया, रास्ते में मौत
Sat, 11 Apr 2020 05:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के गेट से शुक्रवार को एक मरीज को वापस कर दिया गया। तीमारदार मरीज को यहां से केजीएमयू ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद तीमारदार शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने के कारण बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।सीतापुर अटरिया के रहने वाले रामविलास यादव (65) के लिवर में दिक्कत थी।
विज्ञापन
उनके बेटे रवि के मुताबिक शुक्रवार तड़के अचानक उन्हें खून की उल्टी हुई। इसके बाद निजी वाहन से बलरामपुर अस्पताल ले गए। उसके गेट से ही उन्हें केजीएमयू ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
हालांकि, वहां से जाते वक्त रास्ते में रामविलास यादव को दूसरी खून की उल्टी हो गई। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीमारदार मरीज को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीमारदार शव लेकर वापस लौट गए।