फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patient discharged at mid night in kgmu

केजीएमयू के मरीज को आधी रात को भगाया

Mon, 14 Apr 2014 03:12 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
patient discharged at mid night in kgmu

खून की उल्टी कर रहे एक मरीज को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर से शनिवार आधी रात को बिना इलाज के वापस लौटा दिया गया।

विज्ञापन


गोरखपुर से आए इस मरीज को दो घंटे तक कैजुअलिटी वार्ड में रखा गया। इसके बाद उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया। डॉक्टरों ने मरीज को ब्लड कैंसर होने की संभावना जतायी थी।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी सिपाही प्रसाद चौधरी अपने बेटे चंदन (17) को लेकर शनिवार आधी रात को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। खून की उल्टियां कर रहे चंदन को कैजुअलिटी वार्ड में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे तक वहां तैनात डॉक्टर उसकी विभिन्न जांच कराते रहे। बार-बार की भागदौड़ से परिवारवाले परेशान होते रहे। उधर, चंदन की उल्टियां रुक नहीं रही थी।

रात को साढ़े तीन बजे के बाद अचानक चंदन को ब्लड कैंसर होने की संभावना बताते हुए ट्रॉमा सेंटर से कहीं और ले जाने के लिए कह दिया।

जब परिवारवालों से इलाज के लिए कहा तो उन्होंने ब्लड कैंसर का इलाज केजीएमयू न होने की बात कही। कई बार कहने के बावजूद चंदन को भर्ती नहीं किया गया है।

इसके बाद सिपाही चौधरी बेटे को लेकर रात भर भटकते रहे। रविवार को देर शाम वो चंदन को एसजीपीजीआई में भर्ती कराने में सफल हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed