फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passport progress report on mobile

मोबाइल पर मिलेगा पासपोर्ट प्रोग्रेस अलर्ट

Tue, 19 Nov 2013 01:09 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
passport progress report on mobile

आवेदक पासपोर्ट बनने की प्रगति घर बैठे जानना चाहता तो उसको फीस के साथ 30 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। पासपोर्ट विभाग इस अतिरिक्त शुल्क के एवज में आवेदकों को समय-समय पर पासपोर्ट बनने की प्रगति के 10 अलर्ट जारी करेगा।

विज्ञापन


ये जानकारी विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी मुक्तेश कुमार परदेशी ने बताईं। संयुक्त सचिव मुक्तेश कुमार प्रदेश के पासपोर्ट सेवाकेंद्रों का दौरा करने के बाद सोमवार को लखनऊ स्थित क्षेत्रीय दफ्तर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पासपोर्ट विभाग की नई एसएमएस सुविधा में आवेदक 30 रुपये जमा करके पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया के हर चरण का अलर्ट हासिल कर सकता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट आने, पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया एवं पासपोर्ट जारी होने जैसे एलर्ट आवेदकों को मोबाइल पर मिलेंगे। यह सुविधा देश भर में हाल ही में शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसएमएस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदक को पासपोर्ट सेवा केंद्र पर मोबाइल आवेदन पत्र भरकर फीस जमा करनी होगी।

मुक्तेश कुमार ने बताया कि पासपोर्ट सेवाकेंद्रों पर दलाल अप्लीकेशन रेफरेंस नंबर का ही आवंटन कराने (फॉर्म भरने की आड़ में) के 500-500 रुपये अधिक दिन वसूल नहीं सकेंगे।

अगले साल से आवेदकों को कॉमन सेंटर (जन सुविधा केंद्र) पर यह सुविधा 100 रुपये से कम में मिलेगी। उन्होंने बताया इसका प्रस्ताव उच्च स्तरीय समिति के समक्ष पेश कर दिया गया है।


जिसे जल्द ही अनुमोदन मिलने की उम्मीद है। अनुमोदन मिलते ही आवेदकों को शहर से गांव तक के कॉमन सेंटर में फॉर्म भराने की सुविधा मिलेगी।

इससे पूर्व परदेशी ने प्रमुख सचिव (गृह) अनिल कुमार गुप्ता से मुलाकात करके ऑनलाइन रिपोर्ट के त्वरित निस्तारण की बात कही। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय भी मौजूद थे।

छह लाख पासपोर्ट का लक्ष्य
पासपोर्ट विभाग ने साल 2013 में छह लाख पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक यूपी में 5 लाख 34 हजार 172 पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं।

इनमें लखनऊ के 3 लाख 79 हजार 264 पासपोर्ट शामिल हैं। परदेशी ने बताया कि देश भर में पासपोर्ट विभाग ने वर्ष 2012 में 74 लाख पासपोर्ट जारी किए थे।

जबकि इस साल अक्टूबर तक  60 लाख पासपोर्र्ट जारी हो चुके हैं। अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक 85 लाख पासपोर्ट बनकर जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed