{"_id":"5875196753479bca605779e463ac3a81","slug":"passport-office-will-open-on-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को खुलेंगे पासपोर्ट सेवाकेंद्र और दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को खुलेंगे पासपोर्ट सेवाकेंद्र और दफ्तर
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट विभाग के दफ्तर व सेवाकेंद्र अब 14 नवंबर को खुले रहेंगे।
विज्ञापन
15 नवंबर को मोहर्रम के अवकाश के चलते ये फैसला किया गया है।
इससे पूर्व प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर पासपोर्ट सेवाकेंद्र व क्षेत्रीय मुख्यालय में 15 नवंबर को मोहर्रम के अवकाश की घोषणा की गई थी।
अवकाश की तारीख में फेरबदल होने से पासपोर्ट आवेदन के 15 नवंबर के अपॉइंटमेंट धारकों को अब एक दिन पहले डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए बुलाया गया है।
पढ़ें-रुक सकती थी आजम के खिलाफ बगावत
लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
यह आदेश मंगलवार को गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के समक्ष पहुंचा तो 14 नवंबर को सेवाकेंद्र एवं दफ्तरों को खोलने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय द्वारा मोहर्रम के अवकाश की तारीख बदले जाने के कारण प्रदेश भर में हजारों पासपोर्ट आवेदकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ऐसे सभी अपॉइंटमेंट धारकों को 14 नवंबर को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर पासपोर्ट सेवाकेंद्र पर पहुंचकर शैक्षिक, जन्म एवं पते के डॉक्यूमेंट को सत्यापन कराकर जमा कराने का निर्देश दिया है, जिन्हें 15 नवंबर का अपॉइंटमेंट मिला था।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां