फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passport office can issue notice to tanvi seth on monday

तन्वी सेठ को पासपोर्ट कार्यालय ने नहीं जारी किया नोटिस, ये रही वजह

Sat, 30 Jun 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
passport office can issue notice to tanvi seth on monday
अनस सिद्दीकी व तन्वी सेठ पासपोर्ट जारी होने के बाद। - फोटो : amar ujala

क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग में तन्वी सेठ के मामले में शुक्रवार को दिनभर पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट पर मंथन होता रहा। शब्दों के चयन को लेकर विदेश मंत्रालय तक संपर्क साधा गया, लेकिन पासपोर्ट रद्द करने के बाबत नोटिस जारी नहीं किया जा सका। ऐसे में अब सोमवार को ही नोटिस जारी हो सकता है।

विज्ञापन


बता दें, तत्कालीन सहायक पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा की पूछताछ से आहत तन्वी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर कई आरोप लगाए थे। ट्वीट पर विदेश मंत्रालय की सक्रियता के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने दूसरे दिन बिना पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट के ही हाथों-हाथ तन्वी और उसके पति अनस सिद्दीकी को पासपोर्ट सौंप दिया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया तो लखनऊ और नोएडा स्थित उनके निवास स्थान का सत्यापन नहीं हुआ। इसकी रिपोर्ट पुलिस ने 26 जून को पासपोर्ट कार्यालय को दी थी, पर अब तक तन्वी एवं अनस को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि उस वक्त क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी नई दिल्ली में पासपोर्ट दिवस पर होने वाली कॉफ्रेंस में हिस्सा लेने गए हुए थे। इस दलील के चलते नोटिस नहीं दिया गया, जबकि कार्यवाहक पासपोर्ट अधिकारी नोटिस भेज सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed