फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passengers will get rid from waiting in outer

चारबाग के आउटर पर अब नहीं रोकनी पड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 24 Jun 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
passengers will get rid from waiting in outer
ट्रेनों को अब चारबाग स्टेशन के आउटर पर प्लेटफॉर्म खाली होने के इंतजार में खड़ा नहीं रहना होगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी। इसके अलावा सिग्नल फेल होने, चूहों द्वारा सिग्नलिंग के पुराने तारों को काटने जैसी समस्याओं से भी चारबाग रेलवे स्टेशन को राहत मिल जाएगी। 28 साल पुरानी रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) को अत्याधुनिक बनाने का काम शुरू हो गया है। इस पर 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग रेलवे स्टेशन प्रमुख स्टेशनों पर शामिल है, जिसके पुनर्विकास से लेकर यार्ड रिमॉडलिंग तक के तमाम कार्य करने की योजना है। इसी क्रम में स्टेशन पर आरआरआई का काम पेंडिंग था, जिसे पूरा करने की अनुमति मिल गई। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि आरआरआई के पहले चरण में चारबाग स्टेशन पर कानपुर एंड की ओर नया भवन बनाया गया है, जहां से पूरी रूट रिले इंटरलॉकिंग की देखरेख होगी। यह अत्याधुनिक आरआरआई होगी, जिससे ट्रेनों का संचालन आसान व बेहतर हो जाएगा। बता दें कि स्टेशन पर आरआरआई के बेहतर होने से सिग्नल सिस्टम सुधर जाएगा। आरआरआई में जो तार बिछे हुए हैं, वे जर्जर व पुराने हो चुके हैं। जिन्हें चूहे कुतर देते हैं। ऐसे में नई आरआरआई होने से करीब ढाई सौ किलोमीटर लंबे इन तारों को बदला जाएगा, जिससे उनके क्षतिग्रस्त होने का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे होगा फायदा
आरआरआई रूट रिले इंटरलॉकिंग को ट्रेन संचालन की धड़कन कहा जा सकता है। यह ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम करता है। आरआरआई बेहतर होने पर ट्रेनों को आउटर पर रोकने केसंकट से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही सिग्नल फेल होने तथा ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नहीं मिलने की दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर केबिन में लग गई थी आग
रेलवे अधिकारी बताते हैं कि चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पावर केबिन बना हुआ है। 27 साल पुरानी आरआरआई करीब छह साल पहले जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फुंक गई थी, जिससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था और उसे सामान्य करने में काफी समय लगा था। नई आरआरआई में यह दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed