फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers standing on the track in front of the train, creating ruckus

Lucknow News: ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़े हुए यात्री, हंगामा

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Passengers standing on the track in front of the train, creating ruckus
डलमऊ (रायबरेली)। ऊंचाहार-उन्नाव रेलमार्ग के डलमऊ जंक्शन पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन पहुंची और सभी बोगियों के गेट अंदर से बंद थे। महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने और ट्रेन में घुसने की सारी कोशिशें नाकाम होने पर गुस्सा फूट गया। ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़े होकर यात्रियों ने आक्रोश जताया। लोको पायलट से भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख रेलवे पुलिस ने माहौल शांत करने की कोशिश की और बोगियों के गेट खोलवाए। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। रोज सुबह करीब छह बजे कानपुर अनवरगंज से प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन डलमऊ आती है। शनिवार को महाकुंभ की वजह से ट्रेन में पहले से ही यात्रियों की भीड़ रही। डलमऊ स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं का मजमा लगा रहा। इससे प्लेटफार्म पर काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


जैसे ही यह ट्रेन डलमऊ जंक्शन पहुंची, श्रद्धालुओं ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। भीड़ अधिक होने से अंदर बैठे यात्रियों ने गेट बंद कर दिया। यात्रियों की भीड़ पैसेंजर ट्रेन के आगे पहुंच गई। इंजन के आगे खड़े होकर लोग हंगामा करने लगे। कई यात्री तो लोको पायलट के पास पहुंच गए और नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की। पहले इंजन के आगे खड़ी भीड़ को हटाकर ट्रैक खाली कराया। इसके बाद बोगियों के गेट खोलवाने की कोशिश की। कुछ बोगियों के गेट खुले तो यात्रियों को अंदर जाने का मौका मिला। पहले से ही ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से डलमऊ स्टेशन पर खड़े सभी यात्री सवार नहीं हो सके।

प्लेटफार्म पर भीड़ कम हुई तो माहौल शांत होने लगा। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन प्रयागराज की ओर रवाना हुई। उप स्टेशन अधीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि भीड़ अधिक होने से ट्रेन देर तक रोकी गई, ताकि सभी यात्री ट्रेन में बैठ सकें।



ऊंचाहार और इंटरसिटी एक्सप्रेस से भेजे गए श्रद्धालु
डलमऊ जंक्शन पर यात्रियों के हंगामे के बीच ट्रेन पर पथराव किए जाने की भी चर्चा रही, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह जरूर माना कि भीड़ बहुत अधिक होने से यात्रियों में गुस्सा रहा। आक्रोश जताते हुए हंगामा भी किया, लेकिन पथराव जैसी कोई घटना नहीं घटी। सिर्फ डलमऊ स्टेशन ही नहीं, बल्कि जलालपुर धई, लालगंज समेत अन्य स्टेशनों पर भी महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही, जिससे हर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को देर तक रोका गया। इससे यह गाड़ी ऊंचाहार पहुंची तो एक घंटे लेट हो गई। पैसेंजर ट्रेन में जगह न मिलने से जो श्रद्धालु नहीं जा सके, उन्हें बाद में आई ऊंचाहार एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed