{"_id":"5f86c6e68ebc3eefa7773139","slug":"passengers-of-tejas-express-will-have-insurance-of-10-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों का होगा बीमा, जानें- कितनी है राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों का होगा बीमा, जानें- कितनी है राशि
Wed, 14 Oct 2020 03:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
आईआरसीटीसी 17 अक्तूबर से तेजस एक्सप्रेस चलाएगा। इसमें सफर करने वाले का 10 लाख का बीमा भी होगा। उन्हें महंगे किराये से भी राहत मिलेगी। इसकी वजह फिलहाल डायनामिक किराये पर रोक लगा रखी है। ट्रेन पहले की तरह खानपान सेवा उपलब्ध कराएगा, जिसमें फलाहार भी रहेगा।
विज्ञापन
इस बार चेयरकार का अधिकतम किराया 1500 रुपये होगा। इसके साथ जीएसटी अलग से चुकानी पड़ेगी। एग्जीक्यूटिव क्लास की सीट का किराया 2,470 रुपये होगा। अलग से जीएसटी भी लगेगा। आईआरसीटीसी ट्रेन में सीटों की बुकिंग में सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करेगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली पहुंचने पर सभी कोचों में फॉगिंग कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के सीआरएम अनिल गुप्ता के अनुसार तेजस के यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बैठने से पहले ही थर्मल स्क्रीनिंग तथा सामान को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन