{"_id":"672947ed0417896b110059a4","slug":"passengers-got-173-confirmed-seats-out-of-489-return-easy-lucknow-news-c-13-1-lko1103-939229-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 489 में 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं, वापसी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 489 में 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं, वापसी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली के बाद वापसी का दौर जारी है। दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग बनी हुई है। अगले हफ्ते से राहत मिलने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं। खास बात यह है कि सोमवार को तत्काल कोटे से यात्रियों को राहत मिली। 489 सीटों में 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को नसीब हुईं। जबकि पिछले एक हफ्ते से यात्रियों को मायूसी हाथ लग रही थी।
मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, पटना आदि जगहों पर जाने के लिए कन्फर्म ट्रेन टिकट की आस में पैसेंजर आरक्षण केंद्रों पर सोमवार को जुटे। दरअसल, तत्काल कोटे के टिकट की बुकिंग यात्रा के एक दिन पहले होती है। पिछले एक हफ्ते से जहां यात्रियों को तत्काल कोटे से यात्रियों को मायूसी हाथ लग रही थी। वहीं सोमवार को यात्रियों को मामूली राहत मिली। उपरोक्त रूटों पर चलने लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, कैफियत, पुष्पक, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी, लखनऊ चंडीगढ़, दून एक्सप्रेस, पटना कोटा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में 489 सीटें तत्काल कोटे की रहीं। इन पर यात्रियों ने बुकिंग करवाई। एसी व स्लीपर श्रेणी में तत्काल कोटे की 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिली।
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकटों की जद्दोजहद इस हफ्ते और रहेगी। अगले हफ्ते से कुछ राहत मिल सकती है। मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों व दिल्ली रूट की चेयरकार ट्रेनों वंदे भारत, तेजस, शताब्दी आदि ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिलने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।