{"_id":"5cab2fc2bdec2214183548b0","slug":"passengers-are-facing-many-problems-in-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ रेल अभियान को लगा झटका, मुंह दबाकर सफर करने को हो रहे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ रेल अभियान को लगा झटका, मुंह दबाकर सफर करने को हो रहे मजबूर
Mon, 08 Apr 2019 04:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए नारकीय साबित हो रहा है। हद तो यह है कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का सही समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे यात्री बदहाली में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। गंदगी, पानी की कमी व बदबूदार शौचालयों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इससे स्वच्छ रेल अभियान को झटका लग रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस (19410) में यात्रा कर रहे यात्री राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्लीपर बोगियों एस-4 व एस-3 में शौचालय का पाइप फट गया, जिससे पूरा अपशिष्ट बाहर बहने लगा। इससे भयंकर बदबू उठी और बोगी में बैठना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
कुछ यात्रियों ने तो मुंह पर कपड़ा तक बांध लिया। इसी क्रम में अवध एक्सप्रेस (19037) की एस-6 बोगी के यात्री पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन का शौचालय जाम होने से सफर मुहाल हो गया। जब शिकायत की गई तो ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पर खड़ी थी, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
ऐसे ही गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस (12591) की एस-8 बोगी के यात्री राजू कुमार ने रेलवे प्रशासन को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शौचालय की बदबू से हाल-बेहाल हो गया। ऐसे ही बरौनी नई दिल्ली एसी स्पेशल (04403) की थर्ड एसी बोगी बी-10 बोगी केयात्रियों ने बदबू व पानी की किल्लत की शिकायत की। जबकि अवध असम एक्सप्रेस (15909) के यात्री इंद्रजीत सिंह ने कहाकि शौचालय की बदबू से यात्रा खराब हो गई।
रिजर्व सीटों पर कब्जा
डेमो
जनरल बोगी की बिजली गुल
गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12532) की जनरल बोगी के यात्री अनुभव मित्तल ने बताया कि बोगी में बिजली ही नहीं थी, इससे अंधेरे सी स्थिति थी। वहीं प्रयाग कानपुर एक्सप्रेस (14101) में यात्री रश्मि मिश्र ने भी कहाकि बिजली नहीं होने से महिला यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं।
कामाख्या एक्सप्रेस (15667) में एस-5 की सीट संख्या 58 के यात्री हिमांशु शुक्ल ने कहाकि बोगी में जनरल से अधिक भीड़ थी। जनरल के यात्रियों ने कब्जे कर रखे थे। उन्हें हटवाने के लिए शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई । बरेली लखनऊ एक्सप्रेस (12588) की एस-2 बोगी की 64 नंबर सीट के यात्री श्याम सुंदर जोशी ने कहा कि सीट टूटी होने से परेशानी हुई।