फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger will not exit without corona test

विदेश से लौटे तो बिना जांच एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाएंगे यात्री

Sat, 04 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passenger will not exit without corona test
ओमीक्रॉन को लेकर एयरपोर्ट पर बढ़ाई जा रही सख्ती। - फोटो : ??? ?????
विदेश से आने वाले एक-एक यात्री की एयरपोर्ट पर जांच होगी। बिना जांच यात्री बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभाग के अफसरों ने एयरपोर्ट पर जाकर जांच की। यहां लगी 14 टीमों को निर्देश दिए कि घरेलू उड़ानों के यात्रियों की जांच और दस प्रतिशत की रैंडम सैंपलिंग की जाए। मालूम हो कि सऊदी अरब, कुवैत और जद्दा समेत कई अन्य देशों से रोज आ रहीं नौ फ्लाइटों से करीब 1800 यात्री आ रहे हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्था परखी। बताया कि गल्फ देश समेत अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच होगी।
विज्ञापन

बिना जांच कोई भी यात्री एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकेगा। वहीं, घरेलू उड़ान से आने वाले यात्रियों की भी जांच कराई जा रही है।
बताया कि सभी कोे आठ दिन तक सख्त होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। घरेलू उड़ानों के यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखा जा रहा है और थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। घरेलू उड़ानों के दस प्रतिशत यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर लोहिया विधि विवि में अलर्ट
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। विवि में देशभर के छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि कुलसचिव ने सभी अधिकारी, कर्मचारी, छात्रों व शिक्षकों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। माली, गार्ड और सफाईकर्मी समेत कई कर्मचारी संविदा पर काम करते हैं। सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर का इस्तेमाल के बाद ही प्रवेश दिया जाए। यदि मास्क नहीं पहना है तो प्रवेश न दिया जाए। साथ ही विवि परिसर में बने आवास में रहने वाले शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों समेत हॉस्टलर्स को भी मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। समय-समय पर थर्मल स्क्रीनिंग के भी आदेश हैं। जिन छात्रों की परीक्षा खत्म हो गई है, उन्हें घर जाने की अनुमति दी जा रही है। जनवरी में लौटने पर नई आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। कुलपति ने बताया कि ये निर्देश विवि स्तर पर जारी किए गए हैं। इस दौरान शासन से भी एडवाइजरी जारी होगी तो उसे तुरंत लागू किया जाएगा।
फोकस सैंपलिंग में नहीं मिला कोरोना का प्रसार
राजधानी में बृहस्पतिवार को फोकस सैंपलिंग के तहत शिक्षण संस्थानों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। राहत की बात रही कि सभी 1938 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि इनमें 100 से अधिक लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि फोकस सैंपलिंग में अभी तक कोरोना का प्रसार नहीं मिला है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, कर्नाटक में कोरोना के नये वैरिएंट के सामने आने के बाद शिक्षण संस्थानों में फोकस सैंपलिंग करवाई जा रही है। शुक्रवार को 2125 शिक्षक व कॉलेज के कर्मचारियों के नमूने लिए गए। बताया कि 30 फीसदी लोगों की एंटीजेन जांच कराई गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
लद्दाख से लौटे जवान के संपर्क में आए सभी की रिपोर्ट निगेटिव
लद्दाख से लौटे आर्मी के जवान के संपर्क में आए 15 लोगों की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed