फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passenger got his lost purse

ट्रेन में छूटा यात्री का सामान लौटाया

Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
passenger got his lost purse
लखनऊ। ट्रेन में चेकिंग के दौरान यात्री का छूटा सामान मिलने पर फिटर ने उनसे संपर्क कर उनका सामान वापस किया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि गाड़ी संख्या 02231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से जगदीश कुमार रविवार को सेकंड एसी बोगी ए-1 में सपरिवार लखनऊ से अम्बाला जा रहे थे।
विज्ञापन

अम्बाला स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद उनका सामान बोगी में ही छूट गया। इसमें नकदी, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट व दूसरे जरूरी दस्तावेज थे। चंडीगढ़ स्टेशन पर गाड़ी पर कार्यरत फिटर एसके यादव ने जब गाड़ी की चेकिंग की तो बोगी में उनका सामान मिला। इसके अतिरिक्त एक पर्ची भी थी, जिसमें मोबाइल नंबर लिखे थे। उन्होंने तत्काल नम्बरों पर संपर्क कर जगदीश कुमार को सामान की जानकारी दी। इसके बाद पैसेंजर को चंडीगढ़ स्टेशन पर सामान सुरक्षित लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed