फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger asks for wheelchair at airport, airline refuses

Lucknow News: एयरपोर्ट पर यात्री ने मांगी व्हीलचेयर, एयरलाइन ने टरका दिया

Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Passenger asks for wheelchair at airport, airline refuses
लखनऊ। महंगा एयर टिकट लेने के बावजूद यात्रियों को अमौसी एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 74 वर्षीय बुजुर्ग यात्री ने व्हीलचेयर मांगी, जिस पर एयरलाइन ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि कर्मचारी नहीं हैं। मजबूर होकर बुजुर्ग यात्री को पैदल ही लगेज लेकर जाना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत पोस्ट की। जवाब में एअर इंडिया ने खेद जताया है। साथ ही लिखा कि उनकी शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यात्री गोपाल बाबू अग्रवाल ने बताया कि बीती 24 नवंबर को बंगलूरू से लखनऊ वाया मुंबई आना था। उन्हें रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है। जब उन्होंने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर मांगी तो उनसे कहा गया कि उसके लिए कर्मचारी नहीं हैं। उन्होंने एयरलाइंस कर्मचारियों के ऐसे रूखे व्यवहार पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


चेन्नई से लखनऊ वाया बंगलूरू जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-2971 के यात्री विनय ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बंगलूरू में प्लेन 45 मिनट रुका, जिसके बाद फिर लखनऊ रवाना हुआ। बंगलूरू में फ्लाइट से उतरने पर उन्हें दूसरे विमान में जाने की बात कही गई। इस पर युवा यात्री तो दूसरे विमान में चले गए, लेकिन बुजुर्गों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed