{"_id":"1a9d2321aab325f7f8e4b5bc6b093f1a","slug":"pasi-community-blames-congress-of-being-biased","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस ने कभी नहीं बनाया पासी समाज का मंत्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस ने कभी नहीं बनाया पासी समाज का मंत्री'
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासी समाज का आरोप है कि कई सांसद उनके समाज से होने के बावजूद कांग्रेस ने आज तक एक भी पासी वर्ग से जुड़े सांसद को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया है।
विज्ञापन
पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद रावत ने आरोप लगाया कि 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार थी तब रामकिंकर रावत ही मंत्री बने थे, पर कांग्रेस ने इस वर्ग को मंत्री पद देने की कभी जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
यही नहीं गांवों के प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी के मास्टरों की नियुक्ति और कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किए जाने की मांग भी इस सम्मेलन में उठाई गई।
महाराजा बिजली पासी किला बंगला बाजार में यह आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल से आए शिवशंकर चौधरी ने कहा कि, समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
इसलिए इस दिशा में अधिक अधिक कदम उठाए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद रावत ने कहा कि कांग्रेस ने समाज के एक भी सांसद को आजादी के बाद से अब तक इतनी बार सरकार आने के बावजूद कैबिनेट मिनिस्टर नहीं बनाया।
हर बार कांग्रेस से समाज का कोई न कोई सांसद जरूर जीतता है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि, बबूल के जंगलों को खत्म कर के इनको कृषि योग्य बनाया जाए।
इन जंगलों में नील गाय पलती हैं, जो कि किसानों की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए यह निर्णय लिया जाए। गांव के स्कूलों में अंग्रेजी की शिक्षा मजबूत करने के लिए अच्छा अंग्रेजी ज्ञान रखने वाले मास्टर नियुक्त किए जाएं।
जबकि, कंप्यूटर के बढ़ते महत्व को देखते हुए प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाए।
इस मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस रामकृष्ण, रमाशंकर भीम राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सुरक्षा परिषद, मध्य प्रदेश से रजन कैसवाछ, महाराष्ट्र से मिठाई लाल सरोज, दिल्ली से उमेश चंद्र नागवंशी, झारखंड से राजनारायण चौधरी, मीरा रावत जिला पंचायत सदस्य, बाबा बैजनाथ रावत, राष्ट्रीय महामंत्री, इतिहासकार राजकुमार, रामनिवास पासवान इस मौके पर डॉ संजय कुमार द्विवेदी की ओर से दवा वितरण किया गया और डॉ. अमजुदल खान ने फिजीयोथेरेपी के विषय में जानकारी दी।