फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   participants of miss north india princess shared their views

'मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज' के टॉप-12 में पहुंचीं लखनऊ की साक्षी और निधि

Sun, 25 Feb 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
participants of miss north india princess shared their views
निधि दुधराज और साक्षी शिवानंद - फोटो : अमर उजाला

इरादे मजबूत हों और आत्मविश्वास भरपूर हो तो असंभव कुछ भी नहीं। इसी सोच के साथ फाइनल राउंड की तैयारी में जुटी हैं डाबर आंवला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज के पहले राउंड में टॉप-12 में जगह बना चुकीं प्रतिभागी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का फिनाले 28 फरवरी को है। अपनी तैयारियों और सपनों के बाबत उन्होंने ‘अमर उजाला’ से अपने मन की बात साझा की।

ऐश्वर्या राय बन गईं प्रेरणा

participants of miss north india princess shared their views
साक्षी शिवानंद - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागी साक्षी शिवानंद गोमतीनगर विस्तार की निवासी हैं। कहती हैं कि जब ऐश्वर्या राय और युक्ता मुखी ने ताज पहना, मैं बहुत छोटी थी। पह उसी वक्त से मेरी आंखों ने मॉडल बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था।

पापा बिजनेस मैन और मां गृहिणी हैं। उनके साथ-साथ नोएडा में पढ़ रही छोटी बहन माजोली के अलावा दोस्तों ने भी मेरा उत्साह बढ़ाया। पिछली बार भी अमर उजाला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का हिस्सा थी।

कुछ कमी रह गई, पर इस बार उस कमी को दूर कर मैंने फाइनल में जगह बनाई है। मां मेरी डाइट का ख्याल रखती हैं और पापा अन्य तैयारियों में मदद करते हैं। यूट्यूब की भी मदद लेती हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने प्रेरित किया मॉडलिंग के लिए

participants of miss north india princess shared their views
निधि दुधराज - फोटो : अमर उजाला
तेलीबाग निवासी निधि दुधराज कहती हैं कि मेरी लंबाई को देख मेरे दोस्त और घरवालों ने मुझे मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही वे कहते थे कि तुम्हारा नजरिया औरों से हटकर है, इसलिए तुम्हे कॅरिअर के लिए कुछ अलग क्षेत्र में जाना चाहिए। बस इसी के बाद मैंने इसी पर फोकस कर दिया।

पापा महेन्द्र सिंह आर्मी में हैं। मां अंजू और एमबीबीएस की तैयारी कर रहे बड़े भाई शुभम ने हर कदम पर मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।

अमर उजाला की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता ने मुझे एक दिशा दे दी। मानुषी छिल्लर और और प्रियंका चोपड़ा की सफलता भी मुझे प्रेरणा देती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed