फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parthsarthi sen sharma becomes CM chief

पार्थसारथी बने सीएम अखिलेश के सचिव

Tue, 29 Jul 2014 07:11 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
parthsarthi sen sharma becomes CM chief

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरमीडिएट उत्तीर्ण युवाओं को समय से लैपटॉप दिलाने का इनाम विदेश से लौटते ही आईएएस अधिकारी पार्थसारथी सेन शर्मा को मिला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 1994 बैच के आईएएस शर्मा को अपने सचिव के रूप में अहम तैनाती दी है। मुख्यमंत्री के सचिवालय में नए अफसरों की तैनाती का दौर पिछले कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रहे राकेश गर्ग के दिल्ली जाने के बाद 26 जुलाई को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश बहादुर को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव व रिटायर्ड आईएएस करनैल सिंह को सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जीएस नवीन कुमार को विशेष सचिव के रूप में पंचम तल पर तैनाती दी गई। पार्थसारथी सेन शर्मा को सचिव के रूप में तैनाती की चर्चा उसी दिन शुरू हो गई थी हालांकि आदेश जारी नहीं हो सके थे।


अब मुख्यमंत्री ने अपने सचिवालय में शर्मा को बतौर सचिव तैनात कर पंचमतल पर तैनाती का काम लगभग पूरा कर लिया है।

अब पंचम तल पर दो प्रमुख सचिव, दो सचिव, तीन विशेष सचिव व दो पुनर्नियुक्ति प्राप्त अधिकारी कार्यरत हैं।

सचिव माध्यमिक शिक्षा के रूप में पार्थसारथी सेन शर्मा ने मुख्यमंत्री के  लैपटॉप वितरण के अहम प्रोजेक्ट को तय समय के भीतर पूरा कर काफी सराहना बटोरी थी।

हालांकि लैपटॉप वितरण के रफ्तार पकड़ने के पहले ही वे अध्ययन अवकाश पर विदेश चले गए थे।

सरकार ने इस वर्ष लैपटॉप वितरण की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया लेकिन शर्मा को स्वदेश लौटते ही समय से काम का इनाम मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed