फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parshuram-Lakshman dialogue increased the interestingness of the drama

Lucknow News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बढ़ाई नाटक की रोचकता

Thu, 13 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Parshuram-Lakshman dialogue increased the interestingness of the drama
नाटक का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी की वाल्मीकि रंगशाला में बुधवार को लोकनाट्य धनुष भंग का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के सहयोग से अग्रसर संस्था की दिव्य मासिक नाट्य शृंखला के तहत यह दूसरी प्रस्तुति रही। रामकुमार त्रिपाठी ‘निर्द्वन्द’ इसके लेखक हैं और परिकल्पना व निर्देशन संजय त्रिपाठी का रहा। नाटक में परशुराम-लक्ष्मण के रोचक संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

नाटक की शुरुआत मारीच कथा से होती है। इसके बाद विश्वामित्र के आश्रम पर राक्षसों का उत्पात दिखाया जाता है। विश्वामित्र राजा दशरथ से राक्षसों को मार भगाने के लिए राम और लक्ष्मण को साथ लेकर आते हैं। दोनों भाई राक्षसों का संहार करते हैं और इसके बाद विश्मामित्र के साथ सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। यहां श्रीराम के धनुष भंग करते ही परशुराम पहुंच जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है लक्ष्मण और परशुराम का संवाद, जिसे देखकर दर्शक रोमांच से भर जाते हैं। श्रीराम की ओर से परशुराम का संदेह दूर करने के साथ ही नाटक की समाप्ति हो जाती है। नाटक में राम की भूमिका अक्षत ऋषि, लक्ष्मण ओमकार पुष्कर, सीता सृष्टि शुक्ला और परशुराम की भूमिका संजय त्रिपाठी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed