फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parking is essential for commercial buildings.

Lucknow News: कॉमर्शियल बिल्डिंग के साथ पार्किंग बेहद जरूरी

Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Parking is essential for commercial buildings.
कार्यशाला में मौजूद व्यापारी व अ​धिकारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की मांग पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने व्यापारियों के लिए मिक्स लैंड यूज और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजनाओं पर कार्यशाला की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिये योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। बताया कि कॉमर्शियल बिल्डिंग के साथ पार्किंग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


आवास आयुक्त बलकार सिंह के निर्देश पर परिषद के मुख्य वास्तुविद संजीव कश्यप, प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक अजय कुमार मित्तल और वास्तुविद नियोजक ज्योति कटियार ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि मिक्स लैंड यूज योजना के तहत 24 मीटर तक की सड़क पर और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना में 12 मीटर तक की सड़क पर, जोनिंग के अनुसार व्यावसायिक निर्माण की अनुमति है। चार प्लॉट जोड़कर आवासीय व व्यावसायिक गतिविधियां की जा सकती हैं, जिसके लिए परिषद से पूर्व अनुमति आवश्यक है। वर्तमान में कमर्शियल बिल्डिंग में पार्किंग, मैकेनिकल पार्किंग या बेसमेंट में नियमानुसार प्रावधान कर शुल्क जमा करने पर भवन को नियमित किया जा सकता है। 300 मीटर तक के भूखंडों पर साइड सेट बैक की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है, किंतु प्रत्येक 100 मीटर निर्माण पर एक कार पार्किंग अनिवार्य है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों से भवन निर्माण में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रदीप सचदेवा, निखिल विशनानी, विक्की देहलियानी, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed