फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parishadiya schools will have to wait for books

No books for parishadiya schools: परिषदीय स्कूलों में निशुल्क पुस्तकों के लिए अभी करना होगा इंतजार

Sat, 02 Jul 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Jul 2022 03:40 PM IST
सार

परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए अभी तक किताबों का इंतजाम नहीं हो सका है। शिक्षक पुरानी किताबों का इस्तेमाल कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Parishadiya schools will have to wait for books
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक सत्र शुरू हुए आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी निशुल्क किताबों का इंतजार है। शिक्षक अभी बच्चों को पुरानी किताबों की व्यवस्था करके पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से 7 जून के बाद जिलों को किताबों की आपूर्ति का आर्डर देने के लिए कह दिया गया था। वहीं दावा किया गया था कि सत्र शुरू होने के हफ्ते भर बाद से किताबें जिलों में पहुंचने लगेंगी। अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों में पुस्तकों की आपूर्ति के ऑर्डर हो चुके हैं। इसी क्रम में बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हाथरस व बाराबंकी में कुछ विषयों की किताबें पहुंचना शुरू हुई हैं। जिले स्तर से बच्चों में उनका वितरण कराया जाएगा। वहीं बाकी जिलों में भी जल्द आपूर्ति होना शुरू हो जाएगी। अधिकारी 5-6 जुलाई तक आपूर्ति में कुछ रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रकाशकों को सभी किताबों की आपूर्ति करने की अंतिम तिथि सितंबर प्रथम सप्ताह तक तय की गई है। इस संबंध में पाठ्य पुस्तक अधिकारी की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है कि वह निशुल्क पाठ्यपुस्तकों व कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति और वितरण स्थिति के बारे रोजाना निदेशालय को सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed