{"_id":"5fd0be3e6fa6cd1a6869f405","slug":"parents-seek-help-from-court-for-getting-life-threat-from-their-daughters-and-son-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों व दामाद से पीड़ित वैज्ञानिक बाप व मां ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, डीएम को कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों व दामाद से पीड़ित वैज्ञानिक बाप व मां ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, डीएम को कार्रवाई का आदेश
Wed, 09 Dec 2020 05:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Dec 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण पाल सिंह व उनकी पत्नी ने अपनी बेटियों व दामाद से स्वयं व संपत्ति की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने लखनऊ जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है व छह सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही।
विज्ञापन
डॉ. कृष्ण पाल ने याचिका में कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें से एक अपने परिवार के साथ कनाडा में रहती है। दो पुत्रियां व उनके पति उनके अलीगंज स्थित मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। डॉ. पाल ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी लखनऊ को एक प्रार्थना पत्र देते हुए मदद की मांग की थी पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इधर उनकी बेटियों व दामाद ने उनके मकान में एक अन्य महिला को ठहरा दिया है। डॉ. कृष्ण पाल का कहना है कि इससे उनके सामाजिक जीवन में दखल पड़ रहा है। कोर्ट ने मामले में जिलाधिकारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन