फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pardi Mongia gang was committing thefts in the district

Lucknow News: पारदी मोंगिया गैंग जिले में कर रहा था चोरियां

Fri, 27 Sep 2024 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pardi Mongia gang was committing thefts in the district
रायबरेली। मध्य प्रदेश में सक्रिय पारदी मोंगिया गैंग जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बुधवार रात लालगंज पुलिस और एसओजी टीम ने गैंग के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने सवा तीन लाख कीमत को सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया। बदमाशों ने जिले के छह थाना क्षेत्रों में सात चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाॅल में बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा मीडिया से रूबरू हुए। पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि लालगंज-उन्नाव मार्ग स्थित सातनपुर गांव के पास कुछ लोग मौजूद हैं और वह चोरी की घटनाओं अंजाम देने की योजना बना रहे है।
विज्ञापन


सूचना पर लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार और एसओजी-सर्विलांस की टीमों ने घेराबंदी करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें मध्य प्रदेश के दतिया थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर कस्बा निवासी अभिषेक मोगिया, राजीव मोगिया, कोहिनूर मोगिया, नितीश मोगिया, सुजीत मोगिया, जीतू मोगिया, इंकूू मोगिया और ललितपुर जिले के बार थाना क्षेत्र के जरावरी निवासी गुल्लू मोरिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर 3100 रुपये की नकदी, सवा तीन लाख कीमत के जेवरात, तीन बाइकें और एक तमंचा बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सक्रिय पारदी मोंगिया गैंग के बदमाश हैं। आरोपियों की पूछताछ में लालगंज कोतवाली क्षेत्र की दो, सरेनी, गदागंज, सलोन, बछरावां, मिल एरिया क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है।


सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
19 सितंबर को लालगंज कस्बे में चोरों ने एक व्यक्ति का बैग चुरा लिया था। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें बैग चुराने वाले संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस ने उन संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जब पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि यह लोग पारदी मोंगिया गैंग के बदमाश हैं। ऐसे में पुलिस गैंग के सदस्यों की धरपकड़ में जुटी थी और सूचना मिलने पर उन्हें दबोच लिया।



उन्नाव व हरदोई में भी सक्रिय है गैंग
पारदी मोंगिया गैंग सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि उन्नाव, हरदोई जिले में भी सक्रिय है। गैंग के बदमाश उन्नाव में डेरा डालकर रहते हैं। फेरी में चूडि़या बेचने के बहाने उन्नाव के आसपास के जिले में हरदोई, रायबरेली में बाइक से जाकर घरों की रेकी करते हैं। चिह्नित घरों में चोरिया करते हैं। एएसपी ने बताया कि हरदोई जिले में भी पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसे में हरदोई पुलिस को इस गैंग के सक्रिय होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed