Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parashuram-Lakshman dialogue filled with thrills

Lucknow News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने भरा रोमांच

Thu, 25 Sep 2025 05:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
Parashuram-Lakshman dialogue filled with thrills
शहर में बुधवार को रामलीला के दौरान विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया।
लखनऊ। ऐशबाग में रामोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को रामलीला में सीता स्वयंवर, धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम व देवी सीता के विवाह का मंचन हुआ। इसकी शुरुआत फुलवारी से हुई, जहां पहली बार प्रभु राम और माता सीता एक-दूसरे को देखते हैं।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु राम और लक्ष्मण जब फुलवारी में पहुंचते हैं तो वहां सीता और उनकी सखियां भी पहुंचती हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। इसके बाद राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर की घोषणा के बाद ऋषि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ दरबार में पहुंचते हैं। सभी राजा भगवान शिव का धनुष उठाने का प्रयास करते हैं और असफल रहते हैं। गुरु की आज्ञा पाकर राम धनुष को उठाते हैं और उसी वक्त धनुष टूट जाता है। इससे वहां पहुंचे परशुराम का क्रोध देखकर सभी भयभीत हो उठते हैं। इसके बाद लक्ष्मण के साथ उनका तीखा संवाद शुरू होता है, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो जाते हैं। राम के हस्तक्षेप करने और विनम्रता के साथ बात करने पर परशुराम शांत होते हैं और राम-सीता का विवाह संपन्न होता है।
विज्ञापन

श्रवण को लगा तीर, दशरथ को मिला श्राप
खदरा में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से कराए जा रहे मंचन के तीसरे दिन श्रवण कुमार की लीला हुई। वह माता-पिता को कांवर में लेकर जा रहे होते हैं, तभी वहां शिकार का पीछा करते हुए राजा दशरथ पहुंचते हैं। वह शिकार पर तीर चलाते हैं, जो श्रवण कुमार को लग जाता है और उनकी मृत्यु हो जाती है। श्रवण कुमार के माता-पिता दशरथ को श्राप दे देते हैं। दूसरे दृश्य में दिखाया जाता है कि इस घटना के कुछ समय बाद दशरथ के घर में राम का जन्म होता है। पूरी अयोध्या उल्लास से डूब जाती है। घर-घर बधाइयां बजती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed