फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paracetamol 650 mg missing from government hospitals

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों से पैरासिटामॉल 650 एमजी गायब

Sun, 02 Nov 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Paracetamol 650 mg missing from government hospitals
सरकारी अस्पतालों से पैरासिटामॉल 650 एमजी गायब।
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों को केवल 500 एमजी की पैरासिटामोल टैबलेट दी जा रही है, जिससे तेज बुखार वाले मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही। कई मरीजों को डोज बढ़ानी पड़ रही है, जबकि कुछ बाहर से 650 एमजी की दवा खरीदकर ले रहे हैं। अस्पतालों में 500 एमजी डोज की आपूर्ति होने से चिकित्सकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिक वजन वाले मरीजों को कई बार डेढ़ से दो टैबलेट लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु समेत सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में मरीजों को मुफ्त दवाएं दी जाती हैं। इनकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश ड्रग मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के माध्यम से होती है, जो फिलहाल सिर्फ 500 एमजी की पैरासिटामोल टैबलेट भेज रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्क मरीज के लिए पैरासिटामोल की सामान्य खुराक 10-15 एमजी प्रति किलोग्राम वजन के अनुसार होती है। अमूमन चिकित्सक 60 किलोग्राम भार से ऊपर के मरीजों को पैरासिटामोल 650 एमजी लेने की ही सलाह देते हैं। बुखार के मामले में यदि मरीज को तेज बुखार के साथ शरीर दर्द की समस्या होती है तो 650 एमजी की पैरसिटोमोल लेना ही उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग कॉरपोरेशन के एमडी उज्जवल कुमार ने बताया कि हमारे पास जितनी मात्रा और जिस डोज की दवाएं उपलब्ध होती हैं, उन्हीं की आपूर्ति अस्पतालों में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed