चार दिन में तीसरी बार लीक हुआ यूपीटीयू का पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीटीयू में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बीटेक सेकंड सेमेस्टर का पेपर लीक हो गया। मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस का पेपर शुरू होने से पहले ही लोगों को वॉट्सअप पर शेयर होने लगे।
जैसे ही इसका पता चला यूपीटीयू प्रशासन ने ई-मेल से सभी संस्थानों को पेपर का नया सेट भेजकर परीक्षा कराई। पिछले चार दिनों में तीसरी बार यूपीटीयू का पेपर लीक हुआ।
शुक्रवार को बीटेक सेकंड सेमेस्टर में इंजीनियरिंग फिजिक्स का जबकि रविवार को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का पेपर भी लीक हो गया था।
सोमवार सुबह परीक्षा से पहले परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा को किसी ने पेपर लीक होने की सूचना दी। पुष्टि होने के बाद शिकायत सही मिली तो अंतिम समय में पेपर बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आखिरकार कुलपति ने भी माना लीक हुआ पेपर
शुक्रवार को जब कुलपति प्रो. ओंकार सिंह को पेपर लीक होने की सूचना दी गई तो उन्होंने इसे नहीं माना था। रविवार को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही उनके ई-मेल पर पहुंच गया तो उन्होंने लीक होना स्वीकार किया।
जिसने लीक होने की सूचना दी, उसे नहीं देने दी परीक्षा
बीबीडी के जिस छात्र रजत ने शुक्रवार को पेपर लीक होने की सूचना दी थी, उसने गोयल इंस्टीट्यूट पर पेपर देने से रोकने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वॉट्सएप पर पेपर बृहस्पतिवार रात को ही आ गया गया था।
इसकी शिकायत भी की लेकिन कॉलेज और कुलपति ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यूपीटीयू में शिकायत के अनुसार रजत, शिशिर और कई छात्रों को सोमवार को पेपर नहीं देने दिया गया।
स्टूडेंट्स का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामूली देरी होने पर ऐसा किया। हालांकि नियमानुसार 30 मिनट की देरी तक पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।