फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pandit singh will candidate of sp

सपा को मिला कैसरगंज से लोकसभा का प्रत्याशी

Mon, 14 Oct 2013 11:36 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Mon, 14 Oct 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
pandit singh will candidate of sp

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की कैसरगंज सीट से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


इस सीट से उम्मीदवार घोषित बृजभूषण सिंह ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी का टिकट लौटा दिया था। बृजभूषण के बारे में चर्चा है कि वह भाजपा में वापस जाना चाहते हैं।

इस घटनाक्रम से जल्द ही देवीपाटन मंडल (गोंडा, बलरामपुर व आसपास) के चुनावी समीकरणों में बदलाव दिखाई दे सकता है।

माना जा रहा है कि कैसरगंज की लड़ाई को प्रतिष्ठा की बनाने के लिए पंडित सिंह को मैदान में लाया गया है, जबकि कुछ लोग इसे सपा की स्थानीय स्तर पर अंदरूनी राजनीति का नतीजा मान रहे हैं।
विज्ञापन


इस शब्द का भी है अर्थ
बृजभूषण के स्थान पर पंडित सिंह को उम्मीदवार बनाने के फैसले के साथ सपा अब तक घोषित सीटों में 25 पर परिवर्तन कर चुकी है।

पर, कैसरगंज में बृजभूषण की जगह पंडित सिंह के नाम के ऐलान के साथ पार्टी ने पहली बार किसी का टिकट काटने की बात लिखी है।

सपा के महामंत्री प्रो. रामगोपाल यादव की तरफ से जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है कि पार्टी ने कैसरगंज से घोषित प्रत्याशी बृजभूषण का टिकट काट दिया है।

उनकी जगह विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

पिछली बार लड़े थे गोंडा से

पंडित सिंह लोकसभा का पिछला चुनाव गोंडा से लड़े थे। तब उनके सामने कृषि मंत्री आनंद सिंह के पुत्र कीर्तवर्धन सिंह बसपा से उम्मीदवार थे। हालांकि कीर्तवर्धन सिंह पहले सपा में थे। पर, 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले वह बसपा में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सपा नेतृत्व ने पंडित सिंह को कीर्तवर्धन की जगह उम्मीदवार बनाया। इस बार, पंडित सिंह को बृजभूषण की जगह कैसरगंज से उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed