फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchkoshi Parikrama marg will will be prepared soon.

Ayodhya: अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा से पहले बनकर तैयार हो जाएगा फोर लेन पंचकोसी परिक्रमा मार्ग

Sat, 10 Aug 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Aug 2024 12:11 AM IST
सार

फोर लेन पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का अब तक 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 473.22 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Panchkoshi Parikrama marg will will be prepared soon.
अयोध्या में निर्माणाधीन फोर लेन पंचकोशी परिक्रमा मार्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में नवम्बर माह के दौरान आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा से पहले बनाए जा रहे फोर लेन परिक्रमा मार्ग का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक 55 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अयोध्या के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार अरबों रुपये के बजट से विभिन्न परियोजनाएं चला रही है। अयोध्या की प्रसिद्ध पंचकोसी परिक्रमा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अयोध्या आकर परिक्रमा करते हैं। श्रद्धालुओं को परिक्रमा के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार फोर लेन का निर्माण करा रही है। 

विज्ञापन


पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फोर लेन करने व सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए प्रदेश सरकार ने 473.22 करोड़ की लागत से फोर लेन का निर्माण प्रारम्भ कराया है। सड़क की लम्बाई 9.025 किलोमीटर है। पंचकोसी परिक्रमा का निर्माण 16 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हुआ। अबतक लगभग 55 प्रतिशत सड़क निर्माण पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि नव्य, भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति स्थापित होने के बाद यह पहली पंचकोसी परिक्रमा होगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में तो श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटेगी साथ ही पंचकोसी परिक्रमा में भी भारी भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में फोरलेन का निर्माण करा रही निर्माण इकाई लोक निर्माण विभाग 26 नवम्बर 2024 तक पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फोर लेन के रूप में तैयार कर लेना चाहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि पंचकोसी परिक्रमा से पहले हर हाल में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण को पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed