{"_id":"6948021c54f223ca5b03caa2","slug":"panchayat-elections-in-up-revised-list-to-be-released-on-tuesday-objections-can-be-filed-until-december-30-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पंचायत चुनाव: कल जारी होगी पुनरीक्षण सूची; 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति; जानिए विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पंचायत चुनाव: कल जारी होगी पुनरीक्षण सूची; 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति; जानिए विस्तार से
Mon, 22 Dec 2025 06:38 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 22 Dec 2025 06:38 AM IST
सार
UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि मतदाता पुनरीक्षण सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पंचायत चुनाव की मतदाता पुनरीक्षण सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता 30 दिसंबर तक इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति को निस्तारित करने के बाद छह फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सूची में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने बीते सप्ताह मतदाता सूची के पुनरीक्षण के आंकड़े जारी किए थे। पुनरीक्षण के दौरान 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं। 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 40.19 लाख मतदाता बढ़े हैं। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं उनमें मृत, विस्थापित व डुप्लीकेट मतदाता हैं। आयोग के मुताबिक नई सूची मंगलवार को ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अफसरों ने बताया कि अगर किसी मतदाता को लगता है कि वह योग्य है फिर भी नाम कट गया है या फिर किसी को कुछ अपडेट करवाना है तो उनको आपत्ति दर्ज करवानी होगी। इसके लिए उन्हें 30 दिसंबर तक समय दिया जाएगा। इसके लिए वह संबंधित बीएलओ या फिर अन्य प्रशासनिक व चुनाव संंबंधी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिस तथ्य पर आपत्ति की जाएगी उससे संबंधित साक्ष्य (दस्तावेज) भी मतदाता को उपलब्ध करवाना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो सुधार किया जाएगा अन्यथा सूची में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन