{"_id":"6239e409517ad82833265394","slug":"pamphlets-canceled-akhilesh-said-democracy-is-in-danger-under-bjp-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चे निरस्त : अखिलेश बोले, भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में, नामांकन प्रक्रिया दोबारा से कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चे निरस्त : अखिलेश बोले, भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में, नामांकन प्रक्रिया दोबारा से कराए जाने की मांग
Tue, 22 Mar 2022 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Mar 2022 08:35 PM IST
सार
कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। यह सत्ता का क्रूर चेहरा है। हार का डर ही जनमत को कुचलता है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने एवं धक्कामुक्की से सपाइयों में उबाल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। यह सत्ता का क्रूर चेहरा है। हार का डर ही जनमत को कुचलता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की अपेक्षा करना दिन में तारे ढूंढ़ना है। उन्होंने एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर के साथ हुई धक्कामुक्की का वीडियो भी शेयर किया।
विज्ञापन
अखिलेश ने गैस सिलिंडर के बढ़े दाम पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जनता को दिया भाजपा सरकार ने महंगाई का एक और उपहार। लखनऊ में रसोई गैस सिलिंडर हुआ हजार के पास और पटना में हजार के पार। चुनाव खत्म, महंगाई शुरू।’
विज्ञापन