फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pamphlets canceled: Akhilesh said, democracy is in danger under BJP rule

पर्चे निरस्त : अखिलेश बोले, भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में, नामांकन प्रक्रिया दोबारा से कराए जाने की मांग

Tue, 22 Mar 2022 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Mar 2022 08:35 PM IST
सार

कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। यह सत्ता का क्रूर चेहरा है। हार का डर ही जनमत को कुचलता है।

विज्ञापन
Pamphlets canceled: Akhilesh said, democracy is in danger under BJP rule
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने एवं धक्कामुक्की से सपाइयों में उबाल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। 

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। यह सत्ता का क्रूर चेहरा है। हार का डर ही जनमत को कुचलता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की अपेक्षा करना दिन में तारे ढूंढ़ना है। उन्होंने एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर के साथ हुई धक्कामुक्की का वीडियो भी शेयर किया।
विज्ञापन


अखिलेश ने गैस सिलिंडर के बढ़े दाम पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जनता को दिया भाजपा सरकार ने महंगाई का एक और उपहार। लखनऊ में रसोई गैस सिलिंडर हुआ हजार के पास और पटना में हजार के पार। चुनाव खत्म, महंगाई शुरू।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा, कहा दोबारा कराओ नामांकन विधान परिषद चुनाव में कई सपा उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त होने से खफा सपा प्रतिनिधिमंडल ने नामांकन प्रक्रिया दोबारा से कराने की मांग की है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, एमएलसी अरविंद कुमार सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं केके श्रीवास्तव ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला से मुलाकात की। कहा कि मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह एवं राकेश यादव को नामांकन करने से रोका गया और उनका पर्चा छीन लिया गया। भाजपा नेताओं केदबाव पर पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा और उदयवीर अपना पर्चा दाखिल नहीं कर पाए। प्रत्याशियों को बंधक बनाया गया। उन पर पथराव किया गया। इटावा-फर्रुखाबाद में सपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई। सीतापुर में सपा प्रत्याशी पर नामांकन न करने का दबाव बनाया गया और उनके विद्यालय की अचानक व अकारण पैमाइश शुरू कर दी गई। विभिन्न जनपदों में सपा के प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के लिए उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं हुई हैं। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न लग रहा है। उन्होंने मांग की कि मथुरा-एटा-मैनपुरी में नामांकन के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाए। नामांकन रोकने, फार्म छीनने और मारपीट आदि करने के आरोपियों पर भी तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed