{"_id":"691e2b3944ea57db3e0e8918","slug":"pakri-culvert-in-alambagh-area-will-be-widened-providing-ease-of-movement-lucknow-news-c-13-knp1002-1479128-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चौड़ी की जाएगी आलमबाग इलाके में पकरी की पुलिया, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चौड़ी की जाएगी आलमबाग इलाके में पकरी की पुलिया, आवागमन में होगी सहूलियत
विज्ञापन
पकरी पुल।
लखनऊ। आलमबाग इलाके में पकरी की पुलिया को चौड़ा करने की योजना को मंजूरी मिल गई है। पुलिया की मौजूदा चौड़ाई लगभग चार मीटर है, जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। इससे हर दिन लगभग 50,000 लोगों को फायदा होगा और जाम की समस्या कम होगी।
यह पुलिया आशियाना और एलडीए कॉलोनी को वीआईपी रोड से जोड़ती है। इसके चौड़ीकरण से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। चौड़ीकरण के लिए बौद्ध विहार उपवन की दीवार को पीछे किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष और स्मारक समिति के सदस्य सचिव प्रथमेश कुमार ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। स्मारक समिति ने इस शर्त के साथ मंजूरी दी है कि दीवार को उसी रूप में फिर से बनाया जाएगा और समिति इस पर कोई खर्च नहीं करेगी।
11 साल पहले खोली गई थी बंद पुलिया
वर्ष 2008 में तत्कालीन सरकार ने पकरी पुल को बौद्ध विहार में मिला दिया था, जिससे रास्ता बंद हो गया था। इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन हुए, जिसके बाद 2014 में पुल को दोबारा खोल दिया गया। हालांकि, पुलिया कम चौड़ी होने के कारण हमेशा जाम लगा रहता था।अब चौड़ीकरण परियोजना के बाद यातायात में सुधार होने की उम्मीद है।