{"_id":"6836a9b4d0f459a3fd0c956f","slug":"pakistan-route-closed-raisins-arrive-expensive-dubai-route-prices-increased-rs-100-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुबई रूट से आ रही किशमिश, 100 रुपये तक बढ़ गए दाम, सप्लाई रूट बदलने का हुआ प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुबई रूट से आ रही किशमिश, 100 रुपये तक बढ़ गए दाम, सप्लाई रूट बदलने का हुआ प्रभाव
Wed, 28 May 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 May 2025 02:02 PM IST
सार
अफगानिस्तान से भारत आने वाली किशमिश अब दुबई के रास्ते आ रही है, क्योंकि पाकिस्तान रूट बंद हो गया है। इससे परिवहन लागत बढ़ गई है, और किशमिश की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
किशमिश
- फोटो : istock
विस्तार
अफगानिस्तान से भारत आने वाली किशमिश अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगी मिल रही है। सप्लाई रूट में बदलाव इसकी बड़ी वजह है। पहले यह किशमिश पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचती थी, लेकिन हाल के सीमा विवाद और व्यापारिक रिश्तों के टूटने के बाद अब यह खेप दुबई के रास्ते आ रही है। इससे परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।
विज्ञापन
पहले जो किशमिश 320 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, अब उसकी कीमत 400 से 420 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सूखे मेवों के व्यापारी कमल अग्रवाल बताते हैं कि परिवहन रूट लंबा और महंगा हो जाने के कारण दामों में 80 से 100 रुपये तक का उछाल आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: आज रहेगी भारी उसम, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू
विज्ञापन
अग्रवाल के अनुसार, अफगानिस्तान से सिर्फ किशमिश ही नहीं बल्कि बादाम, अंजीर, अखरोट, मुनक्का, पिस्ता और खुरमानी भी भारत आते हैं। रूट में बदलाव का असर इनकी कीमतों पर भी दिख सकता है।
ये भी पढ़े- UP Ration Scam: एक आधार पर 100 लोगों को बांटा राशन, नाबालिगों के नाम पर भी लूट; सीआईडी जांच में हुआ खुलासा
नासिक में भी तैयार होती है किशमिश
घरेलू स्तर पर नासिक में भी किशमिश तैयार होती है, लेकिन उसका रंग पीला होता है, जबकि अफगानी किशमिश आमतौर पर काली होती है और कुछ खास किस्मों की मांग ज्यादा रहती है। यदि दुबई रूट से आयात लंबे समय तक चलता रहा, तो सूखे मेवों की कीमतों में और वृद्धि देखी जा सकती है।