फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Painter killed by being crushed with a brick

Lucknow News: पेंटर की ईंट से कूंचकर हत्या

Sat, 21 Oct 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau Updated Sat, 21 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Painter killed by being crushed with a brick
सरदार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
लखनऊ। दुबग्गा के रायपुर दशहरी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक पेंटर की ईंट-पत्थर से कूंचकर नृशंसता से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह देसी शराब के ठेके के पास खून से लथपथ उसका शव मिला। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दुबग्गा के सैदपुर मेहरी गांव निवासी सरदार (40) अपने पुराने मकान में अकेले रहता था। परिवार के अन्य लोग इसी गांव में ही नए मकान में रहते हैं। पेंटर का काम करने वाला सरदार बृहस्पतिवार शाम छह बजे रायपुर दशहरी इलाके में देसी शराब के ठेके पर लोगों को दिखा था। इसके बाद वह लापता हो गया। शुक्रवार सुबह छह बजे शराब ठेके से कुछ दूरी पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो पोस्ट की। जिसके जरिये सरदार के परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शराब ठेके पर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। मगर जब ठेका संचालक से फुटेज मांगी गई तो पता चला कि दो सप्ताह से कैमरे बंद हैं। फुटेज न मिलने से पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है। वहीं, सरदार के परिजनों ने ठेके की कैंटीन संचालक पर आरोप लगाया है। पुलिस उसकी भूमिका पता कर रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। ऐसे में आशनाई, नशेबाजी के विवाद या अवैध संंबंध में वारदात को अंजाम दिए जाने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद जब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मृतक के परिवार वालों के पहुंचने से पहले शव क्यों भेज दिया गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सरदार के सिर, चेहरे और सीने पर करीब 20 चोटें हैं। आशंका है कि शव की पहचान न हो सके, इसलिए चेहरे पर भी वार किए गए। अधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट से साफ है कि सरदार को बेहद क्रूरता से मारा गया।

सरदार के परिवार में उसकी मां उर्मिला, पांच भाई चंद्रशेखर, होरीलाल, फूलचंद, सुनील और आजाद हैं। उसके पिता का निधन हो चुका है। परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद के चलते करीब 15 साल पहले सरदार पत्नी से अलग रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि सरदार नशे का आदि था। वह उसी शराब ठेके की कैंटीन में मदद करता था, जहां से उसे खाने-पीने को मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed