फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   paid and free seat system to be end in BTC

बीटीसी करना है तो पढ़िए जरूरी खबर

Thu, 17 Jul 2014 01:56 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Jul 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
paid and free seat system to be end in BTC

राज्य सरकार निजी बीटीसी कॉलेजों में फ्री और पेड सीट का झंझट खत्म करने जा रही है। इसके लिए निजी बीटीसी कॉलेजों की फीस नए सिरे से तय की जाएगी।

विज्ञापन


फीस तय करने का आधार कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रति छात्र होने वाले खर्च होगा। फीस निर्धारण के लिए सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय 680 बीटीसी कॉलेज हैं। निजी बीटीसी कॉलेजों में दो तरह की सीटें हैं।

मेरिट के आधार पर फीस अलग-अलग

paid and free seat system to be end in BTC

अधिक मेरिट वालों को फ्री सीट पर प्रवेश दिया जाता है जिसकी फीस 22,000 तथा कम मेरिट वालों को पेड सीट पर प्रवेश दिया जाता है जिसकी फीस 44,000 रुपये है।

निजी कॉलेजों में फीस का निर्धारण पहली बार वर्ष 2009 में किया गया। हालांकि निजी बीटीसी कॉलेजों की फीस को लेकर मतभेद है। निजी कॉलेजों में दाखिला लेने वालों ने भी इस पर आपत्ति उठाई है।

इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि निजी कॉलेजों की फीस नए सिरे से तय की जाए। नई व्यवस्था में कॉलेज प्रबंधन प्रति छात्र जितना खर्च करेगा उसे ही फीस माना जाएगा।

इसके लिए कॉलेज प्रबंधकों से जल्द ही खर्च का ब्यौरा मांगा जाएगा।

बन गई नौ सदस्यीय कमेटी

paid and free seat system to be end in BTC

सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे।

इसके अलावा सचिव वित्त या उनके द्वारा नामित अधिकारी, अपर निदेशक संस्थागत वित्त राकेश कृष्ण, खेलकूद विभाग का एक प्रतिनिधि, मेसर्स कुमार खरे एंड कंपनी के कुमार खरे, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी तथा डायट लखनऊ की प्राचार्य इस कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed