फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Padma Vibhushan Dr. Sonal Mansingh will inaugurate the international webinar

Lucknow News: पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह करेंगी अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ

Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Padma Vibhushan Dr. Sonal Mansingh will inaugurate the international webinar
पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह करेंगी अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ 17 जून से कराया जा रहा है। इसका शुभारंभ वर्चुअल रूप से पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह करेंगी। इसमें देश एवं विदेश के ख्याति प्राप्त योग साधक, कलाकार एवं धर्मगुरु योग पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


वेबिनार चार सत्रों में होगा। ज्ञान और अनुभव का संगम योग विषय पर आधारित कार्यक्रम के पहले दिन भरतनाट्यम एवं ओडिसी नृत्य शैली की गुरु पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह वर्चुअल रूप से मौजूद रहेंगी। 17 जून को वेबिनार का पहला सत्र साढ़े नौ बजे 11 बजे तक चलेगा। इस दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मानव चेतना एवं योग विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. कामता प्रसाद साहू भी वर्चुअल रूप से व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। भातखंडे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह उद्बोधन देंगी।
विज्ञापन

दूसरा सत्र दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक होगा। वहीं, दूसरे दिन 18 जून को तीसरा सत्र और चौथा सत्र आयोजित किया जाएगा। भातखंडे विवि की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि वेबिनार में योग पर आधारित व्याख्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed