फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   padestrian save the girl child

बेटी को सड़क पर फेंक भाग गए, राहगीरों ने बचाया

Wed, 27 Aug 2014 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
padestrian save the girl child

शायद उसका दोष सिर्फ इतना है कि वह एक बेटी के रूप में दुनिया में आई। तभी तो मां की गोद और पिता के दुलार की जगह उसे नसीब हुआ बालगृह का पलना।

विज्ञापन


एक और नवजात को उसके अपने ही उसे सड़क किनारे फेंक गए। यह तो इंसानियत का तकाजा है कि उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने नन्ही सी जान को संभाला और चाइल्ड लाइन को सूचना देकर बच्ची को बालगृह पहुंचाया।
विज्ञापन


अलीगंज के मानस कांप्लेक्स के पास चर्च रोड पर सड़क किनारे एक मासूम बिलख रही थी। तपती दोपहरी में मंगलवार को बच्ची के रोने की आवाज सुन राहगीरों को ध्यान गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल बच्ची को उठाया, चुप कराया और उसके बाद पुलिस व चाइल्ड लाइन को सूचना दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम ने बच्ची को बालकल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

इसके बाद बच्ची को लीलावती मुंशी बालगृह के दत्तक गृह में आश्रय दिलाया। चाइल्ड लाइन सदस्य मनोज ने बताया कि बच्ची को बलराम पुर अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराया गया, वह पूरी तरह स्वस्थ है।

मनोज के मुताबिक बच्ची अच्छे घर की लग रही है क्योंकि उसे जिस तरह के कपड़ों में पाया गया है, उससे यह लगता है कि बच्ची किसी संपन्न परिवार की है।

बच्ची को लेने वालों ने बढ़ाए हाथ

नवजात बच्ची के मिलने की सूचना के बाद शहर भर से कई लोगों ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है।

मंगलवार को चाइल्ड लाइन कार्यालय के फोन पर बच्ची को गोद लेने के लिए देर रात तक फोन काल आती रहीं।

मनोज ने बताया कि बच्ची को गोद देने से पहले औपचारिकता के नियम बता कर लोगों से आवेदन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed