{"_id":"6305a87c812f1e503d5c241d","slug":"paddy-procurement-will-start-in-western-up-from-october-1-and-in-eastern-up-from-november-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक अक्तूबर से पश्चिमी और एक नवंबर से पूर्वी यूपी में शुरू होगी धान की खरीद, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक अक्तूबर से पश्चिमी और एक नवंबर से पूर्वी यूपी में शुरू होगी धान की खरीद, सीएम ने दिए निर्देश
Wed, 24 Aug 2022 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:58 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से धान क्रय करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि धान क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसान जब खरीद केन्द्रों पर जाए तो उन्हें कोई दिक्कत न हो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने खरीफ सीज़न में धान खरीद की तैयारी शुरू दी है। एक अक्तूबर से पश्चिमी यूपी और एक नवंबर से पूर्वी यूपी के जिलों में किसानों से सीधे धान की खरीद शुरू होगी।
प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से धान क्रय करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि धान क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसान जब खरीद केन्द्रों पर जाए तो उन्हें कोई दिक्कत न हो।
प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग ने बताया कि जारी समय-सारिणी में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्रय केन्द्रों, डिपो, मिलर्स, बैंक, निरीक्षण मॉडयूल के अलावा मिलों का पंजीयन तथा सत्यापन, मिलों का आधुनिकीकरण संबंधी कार्य 31 अगस्त तक कर लिया जाए।
विज्ञापन
परिवहन के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से प्राप्त दरों का अनुमोदन प्राप्त कर ठेकेदारों की नियुक्ति तथा हेंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति, धान क्रय केन्द्रों की आवश्यकता का आंकलन कराकर आवश्यक धनराशि, बोरों, स्टाफ तथा कृषकों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था 15 सितंबर तक कर ली जाए।
कांटा, बांट का सत्यापन, रिपेयरिंग व खराब होने की स्थिति में मैकेनिक का नामांकन 25 सितंबर तक करें। इस बाबत सभी जिलाधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।