फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PAC deployed in eighteen dera's of baba ram raheem in Uttar Pradesh.

यूपी में भी हैं बलात्कारी बाबा के 18 डेरे, 10 कंपनी पीएसी की गई तैनात, जानें- किस शहर में कितने

Tue, 29 Aug 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
PAC deployed in eighteen dera's of baba ram raheem in Uttar Pradesh.
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम - फोटो : file photo

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की सजा के एलान को लेकर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार सोमवार को सुबह से ही अफसरों को फोन कर संवेदनशील जिलों के पुलिस कप्तानों से रिपोर्ट लेते रहे।

विज्ञापन


आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीना ने बताया कि प्रदेश में रामरहीम के 11 जिलों में 18 डेरों के बारे में पता चला है। इसमें मेरठ में सबसे अधिक तीन डेरे हैं जबकि गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में दो-दो डेरे हैं। बागपत, हापुड़, अमरोहा, आगरा और अमेठी में एक-एक डेरा है। इन जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए दस कंपनी पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन


सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अधिक संवेदनशीलता को देखते हुए दो-दो कंपनी पीएसी, गाजियाबाद और बुलंदशहर में एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई है। बागपत, नोएडा और शामली में एक एक कंपनी पीएसी दी गई है। मेरठ जोन को सतर्क रहने और हरियाणा की सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम रहीम को 20 साल की जेल, 30 लाख रुपये जुर्माना

PAC deployed in eighteen dera's of baba ram raheem in Uttar Pradesh.

गौरतलब है कि साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जज जगदीप सिंह ने साध्‍वियों से रेप केस मामले में 10-10 साल की हुई सजा सुनाई है। यानि कुल मिलाकर राम रहीम अब 20 साल जेल में रहेगा और साथ ही 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

कोर्ट ने दोनों शिकायतकर्ता साध्वियों को 15 -15 लाख रूपए के मुआवज़े का आदेश भी दिया। राम रहीम को पंचकूला सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई। उधर, राम रहीम के वकील ने सामने आकर बयान दिया कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में एकान्त कारावास में रखा जाएगा। वहीं वह जेल के कपड़ों में ही सजा काटेगा। जज ने हेलीकॉप्टर में बाबा की बेटी हनीप्रीत को साथ लाने पर फटकार लगाई साथ ही दो सूटकेस लाने पर भी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने जेल से बाबा के दोनों सूटकेस मंगवाकर बाबा के वकील को दे दिए।

- सिरसा के आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि आज हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। फोर्स की मुस्तैदी के चलते माहौल शांत है। लोग डेरे से निकल कर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed